किराना की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख:अमेठी के शाहगढ़ कस्बे में देर रात हुआ हादसा, दुकानदार ने मांगा मुआवजा

Oct 16, 2026 - 09:01
0
किराना की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख:अमेठी के शाहगढ़ कस्बे में देर रात हुआ हादसा, दुकानदार ने मांगा मुआवजा
अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शाहगढ़ कस्बे में बुधवार रात बसंत लाल अग्रहरि की किराना दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी दुकान जलने लगी। आग देखकर कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और आग बुझाने में जुट गए। काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा किराने का सामान, तेल, घी और अन्य सामग्री जलकर खाक हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार बसंत लाल अग्रहरि ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि घटना बुधवार रात की है और आग पर काबू पा लिया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User