कन्नौज में युवक की मौत:दो साल पहले सड़क हादसे में घायल, अचानक तबीयत बिगड़ने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Oct 16, 2026 - 09:01
0
कन्नौज में युवक की मौत:दो साल पहले सड़क हादसे में घायल, अचानक तबीयत बिगड़ने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
कन्नौज के तालग्राम के नौसरा निवासी सुनील वाल्मीकि (30) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सुनील दो साल पहले एक सड़क हादसे में घायल हुए थे। कानपुर में इलाज के बाद उनकी हालत सुधर गई थी और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह सुनील की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार के लोग उन्हें कानपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सुनील मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। उनकी पत्नी सविता और दो बच्चे निधि (7) और आर्यन (5) हैं। सविता नगर पंचायत में सफाईकर्मी हैं। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User