शामली में आशा-संगिनी कार्यकर्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार:अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठीं, 21 हजार रुपए वेतन और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग

Oct 03, 2026 - 12:25
0
शामली में आशा-संगिनी कार्यकर्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार:अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठीं, 21 हजार रुपए वेतन और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग
शामली में तहसील दिवस में पहुंची आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। आशा एवं संगिनी कार्यकर्ती वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान की मांग की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 सितंबर को भी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। न तो मांगों पर चर्चा हुई और न ही सुनवाई के लिए कोई तारीख दी गई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। 21 हजार वेतन की मांग, संगिनी के लिए 26 हजार आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 21 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देने की मांग की है। वहीं, आशा संगिनी कार्यकर्ताओं के लिए 26 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन तय करने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में काम कर रही कार्यकर्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। नियुक्ति पत्र और भ्रमण खर्च की प्रतिपूर्ति की मांग संगठन की अन्य प्रमुख मांगों में आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र जारी करना तथा भ्रमण खर्च की प्रतिपूर्ति देना शामिल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए लगातार भ्रमण करना पड़ता है, इसलिए इसके खर्च की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार एसोसिएशन ने कहा कि 2 अक्टूबर को अवकाश होने के कारण 3 अक्टूबर से सभी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और अधिकारियों के साथ वार्ता नहीं होती, तब तक कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User