किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे चढूनी पदाधिकारी:मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, समाधान का आश्वासन
शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने बताया कि बेमौसम बारिश और चक्रवात के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसलों का अभी तक सर्वे नहीं कराया गया है, जिससे वे मुआवजे से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि लेखपालों की हड़ताल समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांग की गई कि लेखपालों को तत्काल गांवों में भेजकर छूटे हुए किसानों की फसलों का सर्वे कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। अवैध कटौती रोकने की मांग जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया। संगठन ने फसल नुकसान का मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ देने की मांग उठाई। इसके अलावा धान क्रय केंद्रों पर खरीद सुनिश्चित कराने और किसानों से होने वाली कथित अवैध कटौती रोकने की मांग की गई। भारत सिंह यादव ने कहा कि चीनी की बढ़ती कीमतों, कीटनाशकों और मजदूरी के खर्च को देखते हुए गन्ने का मूल्य कम से कम 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही मकसूदापुर चीनी मिल सहित अन्य मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल कराया जाए। ज्ञापन में आवारा पशुओं की समस्या, धान खरीद में कथित अनियमितताओं की जांच, सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने, ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के धन के कथित दुरुपयोग की जांच और जर्जर प्राथमिक विद्यालय का भवन बनवाने की मांग भी शामिल रही। जिला अध्यक्ष ने किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)