किशन दुबे की जमानत पर आज सुनवाई:आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस आज कोर्ट में रखेगी अपना पक्ष

Oct 01, 2026 - 11:03
0
किशन दुबे की जमानत पर आज सुनवाई:आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस आज कोर्ट में रखेगी अपना पक्ष
आर्म्स एक्ट के मामले में गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार किए गए किशन दुबे की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब गुरुवार को जिला जज की अदालत में पुलिस मामले से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट जमानत प्रार्थना पत्र पर आगे सुनवाई करेगी। किशन दुबे को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया था। मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इसके बाद उनके वकील ने जिला जज की अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। बुधवार को टल गई जमानत पर सुनवाई किशन दुबे के अधिवक्ता की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थना पत्र पर बुधवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज ने पुलिस को गुरुवार को मामले से संबंधित आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। अब पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने किया हंगामा सोमवार को किशन दुबे की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए थे। समर्थकों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया था। मुख्य द्वार के सामने वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम भी लगाया गया था। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी हुई। मेडिकल के बाद भेजे गए थे जेल हंगामे के बीच पुलिस ने किशन दुबे का मेडिकल कराया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। अदालत से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी आर्म्स एक्ट के मामले में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई थी। किशन दुबे की गिरफ्तारी के बाद हुए हंगामे को लेकर पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जारी की थी। पुलिस के अनुसार मैनपुरी, हाथरस और कानपुर नगर में उनके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, बलवा और आर्म्स एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक छह मामलों में न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है, जबकि मैनपुरी में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी प्रचलित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User