कन्नौज में जेपी और महाराजा अग्रसेन की जयंती:महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान, सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशों के तहत लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने की, जबकि संचालन समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने किया। जिला अध्यक्ष कलीम खान और दिनेश गुप्ता ने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि यह महापुरुषों का अपमान कर रही है। मनोज अग्रवाल, रामशंकर लोधी और ऋषभ गुप्ता ने महापुरुषों के कार्यों का स्मरण करते हुए समाजवादी पार्टी के 2027 में सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर कई समाजवादी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)