कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में माता की आरती:इंदिरा नगर में आरती और झांकियों से भक्तिमय हुआ मंदिर

Oct 16, 2026 - 09:17
0
कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में माता की आरती:इंदिरा नगर में आरती और झांकियों से भक्तिमय हुआ मंदिर
लखनऊ में इंदिरा नगर स्थित शिवाजी मार्केट के पास कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में भव्य माता की आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान माता की आरती कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजन को सफल बनाने में अविरल शुक्ला, आलोक शुक्ला, अमन राय, अभिषेक, वंश शुक्ला, एंजेल, बेबी और वेद शर्मा सहित अन्य व्यवस्थापकों ने पूर्ण मनोयोग से सहयोग किया। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User