पटखौली में बालक की पोखर में डूबकर मौत:नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा, जिला अस्पताल में मृत घोषित
महराजगंज के पटखौली में एक 10 वर्षीय बच्चे की पोखर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को काली मंदिर के पास स्थित पोखर में हुई। पटखौली निवासी विवेक का बेटा विराट पोखर में नहाने गया था। नहाते समय विराट गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पोखर से बाहर निकाला। परिजन तुरंत बालक को महराजगंज के जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विराट की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और वह मामले की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)