कन्नौज में 170 स्कूली वाहन बिना परमिट-फिटनेस के चल रहे:DM ने नोटिस देकर स्कूलों की मान्यता समाप्त करने के परिवहन विभाग को दिए निर्देश
कन्नौज में जुलाई से परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर के बावजूद जिले भर में 170 स्कूली वाहन बिना परमिट और बिना फिटनेस के चल रहे हैं। जिसको लेकर डीएम ने सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। जो स्कूल संचालक परमिट और फिटनेस के बिना स्कूली वाहन चला रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आने-जाने के लिए जिले भर में 703 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। जिनमें से 170 स्कूली वाहन बिना परमिट और बिना फिटनेस के चल रहे हैं। जिनमें से 132 वाहन बिना परमिट के और 38 वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना चल रहे हैं। वाहन-4 पोर्टल पर ये आंकड़े देखने के बाद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहाकि बिना मानक चल रहे स्कूली वाहनों को चिन्हित कर नोटिस दी जाए। इसके बाद भी फिटनेस और परमिट की प्रक्रिया पूरी न कराने पर सम्बन्धित स्कूल की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जाए। स्कूली वाहन में सुरक्षा मानकों और फिटनेस व परमिट की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जुलाई महीने में परिवहन विभाग की ओर से मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चलाया गया। स्कूली वाहनों की चेकिंग कर कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद स्कूल संचालक लापरवाही बरत रहे। 170 स्कूली वाहन बिना मानक संचालित हो रहे हैं। जिसको लेकर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)