फतेहपुर में पासी जन जागृति संघ की बैठक:सामाजिक एकता, आरक्षण, संवैधानिक अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

Oct 19, 2026 - 19:21
0
फतेहपुर में पासी जन जागृति संघ की बैठक:सामाजिक एकता, आरक्षण, संवैधानिक अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
फतेहपुर के मलाका गांव में पासी जन जागृति संघ की बैठक अधिवक्ता धीरेन्द्र बहादुर के आवास पर आयोजित हुई। इसमें सामाजिक एकता, आरक्षण, संवैधानिक अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। देवेंद्र पासवान ने कहा कि समाज के आर्थिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। उन्होंने बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को अपनाने और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अधिवक्ता धीरेन्द्र बहादुर ने अधिकारों की जानकारी देते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। वहीं, जगतपाल पासी ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों को मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में ज्ञानेंद्र प्रताप, अर्जुन सिंह, प्रियांशू, पुष्पेंद्र, संतोष, चंद्रप्रकाश, मुकेश कुमार, प्रेमचंद, सुरेश और अखिलेश सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User