कन्नौज में किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी:7 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 20 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Oct 07, 2026 - 10:26
0
कन्नौज में किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी:7 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 20 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
कन्नौज में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने और खेती को सुविधाजनक बनाने के लिए कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जोकि 20 अक्टूबर की रात 12 बजे तक चलेगी। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के तहत कृषि यंत्रों और प्रसंस्करण उपकरणों पर अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कंबाइन हार्वेस्टर, किसान ड्रोन, मिनी राइस मिल, मिलेट मिल, मिनी दाल मिल, पावर टिलर, पावर वीडर, डायरेक्ट राइस सीडर और पटेटो प्लांटर समेत कई कृषि यंत्र शामिल हैं। इसके लिए किसान जनसेवा केंद्र या खुद विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इच्छुक किसान अंतिम तिथि का इंतजार न करें उप कृषि निदेशक ने कहाकि लाभ लेने के इच्छुक किसान अंतिम तिथि का इंतजार न करें। वह लोग जल्द से जल्द ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का लाभ उठाएं। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती की लागत और श्रम कम करने के साथ उत्पादन को अधिक सुविधाजनक एवं लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User