नमो घाट एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने तटीय इलाकों का लिया जायजा, दिए निर्देश

Oct 07, 2026 - 10:26
0
नमो घाट एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने तटीय इलाकों का लिया जायजा, दिए निर्देश
नमो घाट और गंगा तटीय इलाकों में प्रस्तावित एयर शो को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों के साथ कटेसर बधवा, डोमरी, बहादुरपुर समेत गंगा किनारे के गांवों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नमो घाट और आयोजन स्थल की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। एयर शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए एसपी ने यातायात पुलिस को प्रभावी ट्रैफिक और रूट डायवर्जन प्लान लागू करने को कहा। प्रमुख चौराहों और घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User