कन्नौज में मां की भक्ति के बीच रक्तदान:सन्मार्ग पंडाल में 38 लोगों ने किया रक्तदान, भक्ति के साथ दिया मानव सेवा का संदेश
कन्नौज में नवरात्र के अवसर पर शनिवार को सन्मार्ग पंडाल में मां दुर्गा की आराधना के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। सुबह से दोपहर तक चले शिविर में करीब 38 लोगों ने रक्तदान किया। समिति के सदस्यों, युवाओं और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी और सीनियर लैब टेक्नीशियन सुनील पाठक ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद रक्तदान करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा का संदेश दिया। वहीं, सन्मार्ग पंडाल में विराजमान मां दुर्गा का पूजन आचार्य शिवांक अग्निहोत्री और सचिन तिवारी ने विधि-विधान से किया। मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नवरात्र के धार्मिक आयोजन के बीच रक्तदान शिविर ने सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)