शव रखकर प्रदर्शन के बाद श्मशान-घाट के रास्ते का निर्माण:जालौन डीएम के निर्देश पर वीबी-जी राम जी योजना के तहत बनेगा रास्ता
जालौन की कोंच तहसील के नगेपुर गांव में श्मशान घाट तक जाने के लिए रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों के शव रखकर प्रदर्शन करने के एक दिन बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर शनिवार को रास्ते का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। इससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक पहुंचने में होने वाली परेशानी दूर होने की उम्मीद है। डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर परखा काम डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रास्ते का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने और तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। बारिश में भी श्मशान घाट पहुंचने में होगी आसानी प्रशासन के मुताबिक, रास्ते का निर्माण वीबी-जी राम जी योजना के तहत कराया जा रहा है। इसके बनने से ग्रामीणों को श्मशान घाट तक आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही बारिश के दौरान रास्ते पर होने वाली परेशानियां भी कम होंगी। जिलाधिकारी समीर ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)