महिला सिपाही के पति की मौत:बहराइच मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती न करने का आरोप, सांस लेने में दिक्कत थी
बहराइच में एक महिला सिपाही के पति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिपाही रिचा शर्मा ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक शैलेन्द्र शर्मा (35) के शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिचा शर्मा रविवार शाम करीब 7 बजे अपने पति शैलेन्द्र को पेट दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आई थीं। उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण देर रात 9 बजे उनकी मौत हो गई। रिचा ने बताया कि इमरजेंसी में डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाकर और बीपी जांचकर शैलेन्द्र को भर्ती किया। उन्होंने पति की हालत देखकर इमरजेंसी के पास वार्ड मांगा, लेकिन उन्हें दूर के वार्ड में भेजा गया। वहां सफाईकर्मी द्वारा लगाया गया विगो (आईवी कैनुला) काम नहीं कर रहा था। पति की हालत बिगड़ने पर रिचा ने स्टाफ नर्स से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि उन्हें कोई खास मदद नहीं मिली। रिचा शर्मा रायबरेली की रहने वाली हैं और 2017 से बहराइच में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सेल में तैनात हैं। आरोप है जिला अस्पताल का हेल्प लाइन नंबर भी फोन करने पर नहीं उठा । जिसके चलते उनकी मौत हो गई । मृतक की एक चार वर्ष की बेटी है। पुलिस ने देर रात मृतक के शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया। सोमवार की दोपहर को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के भाई कमलेश चंद्र शर्मा ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते उनके भाई की मौत हुई है। इस मामले में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल संजय खत्री ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है । जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)