कन्नौज में सोलर योजना में लापरवाही पर डीएम नाराज:वेंडर को नोटिस और FIR के निर्देश, 17-18 उपभोक्ताओं को नहीं मिला लाभ

Oct 05, 2026 - 10:50
0
कन्नौज में सोलर योजना में लापरवाही पर डीएम नाराज:वेंडर को नोटिस और FIR के निर्देश, 17-18 उपभोक्ताओं को नहीं मिला लाभ
कन्नौज में सोलर स्थापना और सब्सिडी का लाभ उपभोक्ताओं को दिलाने में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने वेंडर को नोटिस देने और एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहाकि पीएम सूर्यघर योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को शिकायत मिली कि खाटू इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमटेड वेंडर के लगभग 17-18 उपभोक्ताओं को अभी तक सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाया और न सोलर की स्थापना कराई गई। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वेंडर को नोटिस जारी करने के लिए सहायक पटल यूपीनेडा नैना कुशवाहा को निर्देश दिए। डीएम ने कहाकि उपभोक्ताओं को प्रत्येक दशा में नियमानुसार सब्सिडी का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। अगर वेंडर की ओर से लापरवाही बरती जा रही है तो एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ताओं को अन्य अधिकृत वेंडर से समन्वय कर योजना के लाभ दिलाया जाए। लंबित सब्सिडी वाले वेंडरों के साथ बैठक कर प्रकरणवार समीक्षा करने के भी निर्देश दिए है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3,091 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 1,696 संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। शेष 1,395 संयंत्रों की स्थापना अगले छह महीने में पूरी किए जाने का लक्ष्य है। डीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा, बिजली के खर्च में कमी तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। हालांकि कुछ मामलों में मानकों के विपरीत कोटेशन तैयार किए जाने के कारण बैंक स्तर पर फाइलें लंबित रहे जातीं है। निर्धारित मानकों और मार्जिन मनी के अनुरूप ही कोटेशन तैयार किए जाएं तो लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े और उन्हें समय से योजना का लाभ मिल सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User