कतर्नियाघाट में वन्यजीव सप्ताह पर जागरूकता और स्वच्छता अभियान:विद्यार्थियों और ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण व सह-अस्तित्व का संदेश दिया, प्रतियोगिताएं भी हुईं
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन्यजीव सप्ताह मनाया गया। सोमवार को विभिन्न रेंजों में जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और स्वच्छता अभियान चलाए गए। इनके जरिए विद्यार्थियों व ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व का संदेश दिया गया। इन कार्यक्रमों में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, बाघ मित्र, स्थानीय निवासी और वन विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने 'वन और वन्यजीव-प्रकृति का अनमोल उपहार' तथा 'प्रकृति की नींव-वन्यजीव और वन' विषयों पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मौजूद लोगों ने सह-अस्तित्व बनाए रखने की शपथ ली। हरखपुर अपर प्राथमिक विद्यालय में वन्यजीव संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता के साथ बातचीत का सत्र भी हुआ। इसमें विद्यार्थियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के तरीके बताए गए। 'प्लास्टिक को ना कहें' अभियान के तहत वनकर्मियों व ग्रामीणों ने प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया। कतर्नियाघाट रेंज की बिछिया बीट में स्टाफ और भवानीपुर के ग्रामीणों ने गेरुआ नदी के किनारे सफाई की। मूर्तिहा रेंज में भी परिसर व सार्वजनिक जगहों पर सफाई अभियान चलाकर वन क्षेत्रों को कचरा मुक्त रखने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)