कन्नौज में टायर फटने से मछली भरा लोडर पलटा:5 कुंतल मछली सड़क पर फैली, गुरसहायगंज जा रहा था लोडर
छिबरामऊ में बुधवार को एक मछली से भरा लोडर टायर फटने से पलट गया। यह हादसा सिकंदरपुर चौकी के सदारी नगला गांव के सामने हुआ। हादसे के बाद लोडर में लदी करीब पांच कुंतल मछली सड़क पर फैल गई। मोहम्मदाबाद से मछली लेकर गुरसहायगंज मंडी जा रहा यह लोडर सदारी नगला गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका टायर फट गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और लोडर सड़क पर पलट गया। वाहन में पानी से भरे ड्रम थे, जिनमें मछलियां भरी थीं। पलटते ही ड्रम सड़क पर गिरे और मछलियां बाहर फैल गईं। सड़क पर इतनी मछलियां देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिकंदरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर फैली मछलियों को इकट्ठा करवाया और दोबारा ड्रमों में भरवाकर सड़क से हटवाया। सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)