कन्नौज में ट्रक ने 2 को कुचला:रेलवे कर्मी की मौके पर मौत; साथी घायल, दोनों अंडरपास पर सो रहे थे

Oct 14, 2026 - 09:51
0
कन्नौज में ट्रक ने 2 को कुचला:रेलवे कर्मी की मौके पर मौत; साथी घायल, दोनों अंडरपास पर सो रहे थे
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे के अंडरपास पर बुधवार रात करीब 12 बजे अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में रेलवे कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के बझेरा निवासी सुमित दुबे पुत्र बृजेश दुबे ट्रक लेकर जा रहे थे। जलालाबाद से पहले पांडेपुरवा अंडरपास के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान वहां सो रहे दो लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में क्षेत्र के ही सियरमऊ गांव निवासी रेलवे कर्मी आशीष पुत्र राकेश (28) निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी अनूप पुत्र मदन चंद्र (28) निवासी हरदेवपुरवा, थाना गुरसहायगंज के पैर में चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User