रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा:फिरोजाबाद में पत्नी को दवा दिलाकर लौट रहा था युवक, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Oct 14, 2026 - 09:51
0
रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा:फिरोजाबाद में पत्नी को दवा दिलाकर लौट रहा था युवक, ट्रॉमा सेंटर रेफर
फिरोजाबाद। थाना अरांव क्षेत्र में मंगलवार रात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें फिरोजाबाद स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, इब्राहिमपुर नगला नथुआ निवासी आशीष अपनी पत्नी रजनी को डॉक्टर से दवा दिलाने के लिए भारौल लेकर आए थे। मंगलवार रात दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रोडवेज बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आशीष और रजनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को शिकोहाबाद स्थित राजनारायण महेश्वरी जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चोटें गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना अरांव के इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User