कन्नौज में विश्व पर्यटन दिवस पर नहीं आए लोग:पर्यटन अधिकारी बोले- सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे लोग, परिवार संग पूरी की औपचारिकता

Sep 27, 2026 - 18:21
0
कन्नौज में विश्व पर्यटन दिवस पर नहीं आए लोग:पर्यटन अधिकारी बोले- सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे लोग, परिवार संग पूरी की औपचारिकता
कन्नौज में विश्व पर्यटन दिवस पर कन्नौज के इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों को लेकर रविवार को गोष्ठी का आयोजन होना था, लेकिन सूचना के अभाव में यहां लोग नहीं पहुंचे। ऐसे में परिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर पर्यटन अधिकारी ने संगोष्ठी की खानापूर्ति कर दी। विश्व पर्यटन दिवस पर कन्नौज के ऐतिहासिक स्थलों और यहां के पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर रविवार को पर्यटन विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन हुआ। हालांकि यहां संग्रहालय कर्मी, पर्यटन अधिकारी डॉ. मकबूल हसन और उनके परिवार के सदस्यों के अवाला गोष्ठी में अन्य कोई शामिल नहीं हुआ। कुछ देर यहां रुककर पर्यटन अधिकारी ने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया और संगोष्ठी की औपचारिकता भी पूरी कर दी। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने पर्यटन अधिकारी डॉ. मकबूल हसन से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि उनका एक कार्यक्रम फर्रुखाबाद जिले में होना था, इसलिए कन्नौज में संगोष्ठी का आयोजन ही कर पाए। उन्होंने ये भी बताया कि फर्रूखाबाद जिले का कार्यक्रम किसी कारण से निरस्त हो गया था। कन्नौज म्यूजियम में आयोजित संगोष्ठी में लोगों के शामिल न होने के सवाल पर पर्यटन अधिकारी ने मौसम का बहाना बना दिया। बोले कि मौसम की वजह से किसी को सूचना नहीं दे पाए। जिस कारण लोग वहां नहीं पहुंच सके। संगोष्ठी का ये हाल तब हुआ, जब इसे सेवा संकल्प अभियान से भी जोड़ दिया गया, जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। पर्यटन अधिकारी ने डॉ. मकबूल हसन ने विभाग के कार्यो पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हम लोग कन्नौज के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। यही वजह है कि कन्नौज जिले में एक साल में 21 लाख देशी-विदेशी पर्यटक आ चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User