कुत्ता बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित:महराजगंज में सड़क पर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल

Sep 27, 2026 - 18:21
0
कुत्ता बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित:महराजगंज में सड़क पर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल
महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में कुत्ता बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पवन रौनियार (पुत्र रामेश्वर) और रामचंद्र (पुत्र अनिरुद्ध) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नारायणपुर से बाइक पर आ रहे थे। सिंदुरिया थाने के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को उठाकर महराजगंज के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर आवारा कुत्तों के कारण होने वाले हादसों पर चिंता जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User