बरोहिया चौराहे पर सीढ़ी से गिरकर युवक गंभीर घायल:इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

Sep 27, 2026 - 18:21
0
बरोहिया चौराहे पर सीढ़ी से गिरकर युवक गंभीर घायल:इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बरोहिया निवासी मनीष चौधरी (पुत्र सुग्रीव चौधरी) रविवार को बरोहिया चौराहे के पास सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए महराजगंज जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मनीष चौधरी का शुरुआती इलाज किया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मनीष को हादसे में गहरी चोटें आई हैं। घायल मनीष को लेकर परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। घटना कैसे हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरोहिया चौराहे के पास अचानक सीढ़ी से गिरने से मनीष घायल हुए। अभी उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User