सीतापुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला:परिवार की दो महिलाओं समेत 6 पर केस, 4 पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

Oct 16, 2026 - 09:01
0
सीतापुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला:परिवार की दो महिलाओं समेत 6 पर केस, 4 पुलिस टीमें तलाश में जुटीं
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 6 बजे नेशनल हाईवे-30 के किनारे युवक मनोज गौतम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में शुभम सिंह, धीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और उनके परिवार की दो महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुधौरा के पास बाजार से वापस आते समय मनोज गौतम पर हमला किए जाने की घटना सामने आई थी। आरोप है कि युवक को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल मनोज को लेकर परिजन जब सीएचसी कसमंडा लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर परिजनों की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मामले में शुभम सिंह, धीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह के अलावा कल्पना पत्नी धीरेंद्र सिंह और सुनीता पत्नी धर्मेंद्र सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसपी अंकुर अग्रवाल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू की। अधिकारियों की निगरानी में घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है। एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User