कन्या महाविद्यालय में बीए छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी:लखनऊ में 45 छात्राओं ने रैंप वॉक किए, विजेता छात्राओं का ताज पहनाकर सम्मान
लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित बीए छात्राओं के स्वागत में सांस्कृतिक समिति की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रैंप वॉक और प्रतिभा प्रदर्शन से सजे कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। पहले चरण में 45 छात्राओं ने आत्म-परिचय और रैंप वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। इनमें से 12 छात्राओं का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। दूसरे चरण में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इदरीसी को मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब मिला अंतिम चरण में छह छात्राओं से निर्णायक मंडल ने सवाल पूछे। इसके जरिए उनकी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय क्षमता और व्यक्तित्व को परखा गया। निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता कोतवाल और शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा पांडे शामिल रहीं। प्रतियोगिता में कीर्ति अवस्थी को मिस फ्रेशर चुना गया। मुस्कान मिश्रा प्रथम रनरअप और अनन्या साहू द्वितीय रनरअप रहीं। भूमि सागर को मिस ऑलराउंडर और सानिया इदरीसी को मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब मिला। विजेता छात्राओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर कार्यक्रम में सिमरन, अर्शी, रैना और मंजू के नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। मुस्कान मिश्रा और निकिता ने एंकरिंग से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। आयोजन में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं नीलाक्षी, वेदिका तिवारी, कोमल रावत, अन्वी सिंह, खुशी मेहरोत्रा, खुशी निषाद, दीपांशी तिवारी और शुभांगी समेत पूरी टीम का योगदान रहा। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व निखारने के साथ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)