ललितपुर में कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी:पति की हालत गंभीर, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर; तेरहवीं से लौटते समय हुआ हादसा

Oct 07, 2026 - 19:59
0
ललितपुर में कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी:पति की हालत गंभीर, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर; तेरहवीं से लौटते समय हुआ हादसा
ललितपुर में बुधवार की शाम 4 से 5 बजे के दरम्यान तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी , जिसके चलते बाइक सवार दंपति घायल हो गए ,उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर लाया गया , जहां पति की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया । घायल दंपति तेरहवीं से लौट रहे थे ,तभी रास्ते में हादसा हो गया । कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम इमलिया निवासी 40 वर्षीय पप्पू पुत्र जगन अपनी 38 वर्षीय पत्नी राजाबेटी के साथ ग्राम खिरिया लटकन जू में तेरहवीं में बुधवार को बाइक से गया हुआ था , जब वह लोग शाम 5 बजे के करीब बाइक से वापिस घर आ रहे थे , जब वह लोग मड़ावरा महरौनी मार्ग पर स्थित क्याघोशी के निकट पहुंचे थे तभी सामने से आई तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी , जिसके चलते बाइक सवार दंपति घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , जहां उनकी हालत गंभीर होने पर ललितपुर रिफर किया गया है । ललितपुर मेडिकल कालेज में इलाज के बाद भी पप्पू की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। घायल राजा बेटी ने बताया कि मायके में भाई की तेरहवीं में ग्राम खिरिया गए थे। शाम को लौटते समय अज्ञात कार ने टक्कर मार दी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User