सहारनपुर में रेलवे कर्मचारियों ने खोला मोर्चा:खानआलमपुरा यार्ड में गेट मीटिंग, पेंशन योजनाओं के विरोध में प्रदर्शन
सहारनपुर में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) ने सोमवार को खानआलमपुरा यार्ड स्थित ROH/BCN/KJGY डिपो में गेट मीटिंग आयोजित की। बैठक में NPS और UPS के विरोध में आवाज उठाई गई। इस दौरान यूनियन की यूथ विंग के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में रेलवे नियमों के उल्लंघन और पर्यवेक्षकों के आवधिक स्थानांतरण संबंधी नियमों का पालन न होने का मुद्दा उठाया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को नियमों की जानकारी देते हुए प्रशासन से निर्धारित समय पर उनका पालन सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता रविंद्र प्रधान ने की। मुख्य वक्ताओं में शाखा सचिव उपेंद्र गुप्ता, राजन वत्स, भगवान गिरी और बाबू राम शामिल रहे। इस दौरान कई कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)