कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन में नियुक्ति:उपाध्यक्ष बने रविकांत बाजपेई; लोगों ने दी बधाई

Oct 02, 2026 - 17:31
0
कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन में नियुक्ति:उपाध्यक्ष बने रविकांत बाजपेई; लोगों ने दी बधाई
कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (KMAAUP) ने संगठन के विस्तार और मार्शल आर्ट्स को गति देने के उद्देश्य से रविकांत बाजपेई को नया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। महासचिव शिहान शोभित पाण्डेय ने बताया कि इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में आत्मरक्षा, अनुशासन और खेल प्रतिभाओं का प्रभावी ढंग से विकास करना है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष से अपेक्षा है कि वे राज्य के विभिन्न जिलों में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देंगे। एसोसिएशन का मूल लक्ष्य युवाओं में शारीरिक फिटनेस और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। संगठन ने नए उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव से KMAAUP को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, सिद्धांत श्रीवास्तव, राहुल कटिहार, रानी तिवारी, सोनू वर्मा और विवेक प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User