कोल्डड्रिंक का बिल न देने पर युवक का सिर फोड़ा:धारदार कड़ें और ईटों से किया हमला, गोविंद नगर में 4 के खिलाफ FIR

Oct 20, 2026 - 11:58
0
कोल्डड्रिंक का बिल न देने पर युवक का सिर फोड़ा:धारदार कड़ें और ईटों से किया हमला, गोविंद नगर में 4 के खिलाफ FIR
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी इलाके में कोल्डड्रिंक व सिगरेट का बिल चुकाने से मना करने पर युवकों ने एक युवक को सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीट दिया। आरोपियों ने धारदार कड़ों और ईंटों से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। दुकान पर कोल्डड्रिंक पी रहा था पीड़ित गुजैनी जी-ब्लॉक निवासी अभय मिश्रा ने बताया कि 18 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। इसी दौरान इलाके का ही रहने वाला राजा अपने साथी मोनू, शिवम सूखी, डेंगूर और 5 अज्ञात लड़कों के साथ वहां आ धमका। पैसे देने से मना किया तो टूट पड़े दबंग पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे अपनी सिगरेट और कोल्डड्रिंक का बिल चुकाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने अपने हाथों में पहने धारदार लोहे के कड़ों और ईंटों से अभय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा हमले में घायल होकर अभय जैसे ही जमीन पर गिरे, दबंगों ने उन्हें लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे लोगों ने अभय को छुड़ाया, तब जाकर आरोपी वहां से भागे। भागते समय भी आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गोविंद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User