साहित्यिक अभियान में पुस्तक का विमोचन:वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के लगातार 41वें दिन सामने आई नई पुस्तक
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत लगातार 41वें दिन 41वीं पुस्तक ‘The Excellence of Humanity: Saint Saurabh’ का कवर विमोचित किया गया। पुस्तक के लेखक इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस, जयपुर के संस्थापक एवं अध्यक्ष एम्बेसडर जीएम प्रो. डॉ. टीकम सोनी हैं। यह कृति धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती और संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन एवं मानवतावादी विचारों से प्रेरित है। पुस्तक में शांति, करुणा, नैतिक नेतृत्व, आध्यात्मिक ज्ञान और विश्वबंधुत्व जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। इसका प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स और दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत की ओर से किया जा रहा है। यह पुस्तक मानवता, सामाजिक सद्भाव और वैश्विक एकता का संदेश देती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)