कपड़ों से भरा कैंटर लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:हापुड़ में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश घायल, 55 लाख का सामान बरामद

Oct 03, 2026 - 08:01
0
कपड़ों से भरा कैंटर लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:हापुड़ में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश घायल, 55 लाख का सामान बरामद
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और स्वाट टीम ने कपड़ों से भरे कैंटर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुठभेड़ के बाद एक घायल समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लूटा गया कैंटर, करीब 55 लाख रुपये का पूरा माल, 2 अवैध तमंचे, कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव ने बताया कि 27-28 सितंबर 2026 की रात बलवापुर-बृजघाट रोड पर बदमाशों ने कैंटर रोका था। उन्होंने चालक और हेल्पर को बंधक बनाकर अमरोहा में छोड़ दिया था। इसके बाद जैकेट बनाने वाले कपड़े से भरा कैंटर लूटकर फरार हो गए थे। गिरफ्तार बदमाशों के नाम जावेद (घायल), अजीम, अमन, फरदीन और सुभान हैं। जावेद और अजीम शातिर अपराधी हैं, जिन पर दिल्ली, मुरादाबाद और सम्भल में हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User