बलिया में आलू बेचकर लौट रहे युवक पर फायरिंग:जांघ में लगी गोली, मांझी पुल के पास बाइक सवारों बदमाशों ने की वारदात
बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मांझी पुल के पास बाइक सवार दो लोगों ने ट्रैक्टर से लौट रहे युवक पर फायरिंग कर दी। गोली बबलू कुमार गुप्ता की बाईं जांघ में लगी। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया। घटना 2 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है। बबलू कुमार गुप्ता अपने ड्राइवर रितेश यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी छोटका बैजू टोला, सिताब दियर, सारण (बिहार) के साथ ट्रैक्टर से एकमा में आलू बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान मांझी पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बबलू घायल होकर गिर पड़े। ड्राइवर ने दो लोगों को पहचाना घायल के साथ मौजूद ड्राइवर रितेश यादव ने पुलिस को बताया कि फायरिंग करने वालों में चांद दियर निवासी अरुण यादव पुत्र राजनाथ यादव और संदीप यादव पुत्र रमाशंकर यादव शामिल थे। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)