मानसिक बीमारी से तंग सिक्योरिटी गार्ड ने दी जान:लखनऊ के KGMU में 20 साल से चल रहा था इलाज, सीतापुर पुलिस जांच में जुटी
सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के असनिया गांव में शुक्रवार सुबह एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंकज त्रिपाठी (44) पुत्र स्वर्गीय विद्याधर त्रिपाठी निवासी ग्राम असेनिया, ग्राम पंचायत शाहजहांपुर के रूप में हुई है। लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी पंकज मानसिक बीमारी से परेशान थे। परिजनों के मुताबिक, उनका करीब 20 वर्षों से लखनऊ मेडिकल कॉलेज (KGMU) में इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते उन्होंने अपनी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी छोड़ रखी थी। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अटरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)