करहां में रामलीला की बैठक:15 अक्टूबर को मुकुट पूजा से शुरू होगी रामलीला
मऊ के करहां परिक्षेत्र की सबसे पुरानी श्रीरामलीला समिति सौसरवां-कमालुद्दीनपुर की तैयारी बैठक रविवार शाम रामजानकी मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं निर्देशक श्रीधर पांडेय ने की। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष बृजबिहारी सिंह, महामंत्री अशोक पांडेय सहित ग्रामवासी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। रामलीला के सुचारु संचालन, आय-व्यय और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर सभी ने तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया। समिति ने 82वीं रामलीला के कार्यक्रम घोषित किए। 15 अक्टूबर को मुकुट पूजा से लीला शुरू होगी। 16 को नारद मोह, 17 को रावण अत्याचार व राम जन्म, 18 को ताड़का-सुबाहु वध, मारीच वध और धनुष यज्ञ होगा। 19 को दशरथ प्रतिज्ञा व राम वन गमन, 20 को खर-दूषण वध व सीता हरण होगा। 21 को शबरी भक्ति, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध व लंका दहन होगा। 22 को मेला, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध और रावण वध होगा। 23 अक्टूबर को श्रीराम की राजगद्दी और नाटक मंचन के साथ लीला का समापन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)