कृष्णा पार्क में डांडिया शो:गुजराती-राजस्थानी परिधानों में सजे लोग, देर रात तक झूमे महिलाएं और बच्चे

Oct 17, 2026 - 09:55
0
कृष्णा पार्क में डांडिया शो:गुजराती-राजस्थानी परिधानों में सजे लोग, देर रात तक झूमे महिलाएं और बच्चे
कानपुर के श्याम नगर स्थित कृष्णा पार्क में साउथ कानपुर यूनिक कल्चरल सोसाइटी की ओर से आयोजित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव में शुक्रवार को डांडिया शो हुआ। रंग-बिरंगी रोशनी और सजे पंडाल में रात 8 बजे से देर रात तक महिलाएं, युवतियां और बच्चे डांडिया करते रहे। गुजराती और राजस्थानी परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने हाथों में रंग-बिरंगी डांडिया लेकर समूह नृत्य किया। घाघरा-चोली पहने छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ डांडिया किया। पूरे आयोजन में ऐसा माहौल रहा, मानो कृष्णा पार्क में गुजरात उतर आया हो। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष संजय सरकार, महामंत्री रवि शील, फाइनेंसर तपन डे, डीके दत्ता, रोहित चटर्जी, नितिन, अशोक शील, सुबोध बाजपेई, दीपक राय, पीके दास सहित महिला सदस्य सोमा डे, नीलिमा दत्ता, प्रतिमा डे और प्रतिभा बाजपेई मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User