मां काली के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु:गुरसरांय में मां के दरबार में बढ़ रही भीड़, सप्तमी पर चढ़ेगा 56 भोग
झांसी के गुरसरांय में नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को नगर और ग्रामीण अंचलों में श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। गुरसरांय में ऐतिहासिक मां काली की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। भक्तों ने मां काली के दरबार में विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। यहां सुबह और शाम 8:30 बजे आरती होती है। सप्तमी पर मां काली को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। रात 12 बजे महाआरती और श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। पंडाल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमेटी ने व्यवस्थाएं की हैं। साथ ही, दूर बैठे श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)