कृष्णमोहन-अखिलेंद्र समेत 4 शिक्षक प्रत्याशियों का पर्चा खारिज:निर्दलीय ऋतिका समेत भाजपा-सपा का नामांकन वैध, 3 स्नातक दावेदार भी दौड़ से बाहर

Oct 08, 2026 - 12:28
0
कृष्णमोहन-अखिलेंद्र समेत 4 शिक्षक प्रत्याशियों का पर्चा खारिज:निर्दलीय ऋतिका समेत भाजपा-सपा का नामांकन वैध, 3 स्नातक दावेदार भी दौड़ से बाहर
वाराणसी में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 7 नामांकन निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिए। शिक्षक एमएलसी के चार और स्नातक एमएलसी चुनाव के तीन प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो गया। नामांकन पत्रों की जांच में वकीलों ने जिरह की, अपनी दलील पेश की लेकिन दस्तावेजी साक्ष्य पूरे नहीं कर पाए। निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने इन दावेदारों के नामांकन पत्नों के साथ लगे दस्तावेज में कमियों के आधार पर खारिज कर दिया। सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र पहले सही हुए, जिसमें सामान्य ऋुटियां मिलीं। वहीं शिक्षक प्रत्याशियों में कृष्णमोहन यादव और अखिलेंद्र त्रिपाठी के पर्चे में कई खामियां थी। हालांकि जांच में सभी नामाकंन पत्र निर्दलीय प्रत्याशियों के खारिज हुए। इसमें स्नातक में पंकज गौतम, प्रशांत कुमार और रंजीत यादव एवं शिक्षक में अखिलेंद्र कुमार, कपिलदेव यादव, डॉ. कृष्ण मोहन यादव और डॉ. बृजेश भारतीय के पर्चे शामिल हैं। शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ऋतिका दुबे के नामांकन जांच के बाद वैध पाया गया। बता दें कि ऋतिका दुबे पूरे यूपी में शिक्षक निर्वाचन की एकमात्र महिला प्रत्याशी है, जो वाराणसी से चुनाव लड़ रही है। उनका संगठन शिक्षक सीट पर सभी दलों से महिला प्रत्याशी मांग रहा था, किसी महिला को टिकट नहीं मिलने पर ऋतिका ने नामांकन भरा। नामांकन पत्र खारिज होने के बाद स्नातक में 24 और शिक्षक 10 प्रत्वाशी मैदान में हैं। नौ अक्तूबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी। 23 को मतदान, 27 अक्तूबर मतगणना होगी। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है, वहीं दो प्रेक्षक भी कैंप कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User