करियर संवारने को छात्रों को मार्गदर्शन:मुस्लिम डिग्री कॉलेज में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए किया प्रेरित
मुरादाबाद के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में हैंडीक्राफ्ट अकादमी के तत्वावधान में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। हैंडीक्राफ्ट अकादमी के प्रबंधक शाहनवाज अहमद खान ने छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल अकादमिक शिक्षा से करियर की संभावनाएं पूरी नहीं होतीं। युवाओं को अपनी छिपी प्रतिभा पहचानकर कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर कौशल रोजगार पाने के साथ अपना संस्थान शुरू करने में भी मददगार हो सकता है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि कक्षा 12वीं या स्नातक के बाद अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रम करें। इसके लिए अच्छी यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा या डिग्री के साथ इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल करें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. इश्त्याक आलम आजमी, डॉ. रबाब अंजुम और डॉ. मोहम्मद हारिस ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने करियर को लेकर विद्यार्थियों को आवश्यक सुझाव दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)