मिशन शक्ति से महिलाओं को मिला सुरक्षा का भरोसा:गाजियाबाद में ACP प्रिया श्रीपाल ने महिलाओं की चौपाल लगाकर जागरूक किया

Oct 14, 2026 - 20:35
0
मिशन शक्ति से महिलाओं को मिला सुरक्षा का भरोसा:गाजियाबाद में ACP प्रिया श्रीपाल ने महिलाओं की चौपाल लगाकर जागरूक किया
गाजियाबाद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर आज सभी एसीपी ने अपने अपने क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर ने सभी डीसीपी और एसीपी को निर्देश दिए हैं कि महिला और बालिकाओं को लगातार जारूक किया जाए। सभी स्कूल कॉलेजों में शिकायत पेटी लगाई जाएं। महिला एसीपी इसकी खुद जांच करेंगी। जो शिकायत आएंगी उन पर एक्शन लिया जाएगा। शिकाय करने वाली प्रत्येक बालिका की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। महिलाओं को चौपाल में जागरूक किया ACP प्रिया श्रीपाल ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए चौपाल आयोजित की जा रही हैं, जहां महिलाएं बिना किसी झिझक के सीधे पुलिस अधिकारियों से संवाद कर सकती हैं और अपनी समस्याएं साझा कर सकती हैं। चौपाल में महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, उन्हें आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही, इन नंबरों के इस्तेमाल, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है। हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए गाजियाबाद के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिलाएं 24 घंटे पहुंचकर अपनी शिकायत और समस्या बता सकती हैं। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मी उनकी बात सुनेंगी और शिकायत के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगी। सरकारी योजनाओं की जानकारी मिशन शक्ति चौपाल का उद्देश्य केवल महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी है। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। महिलाओं ने चौपाल में एसीपी से अलग अलग सवाल भी पूछे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User