कर्नाटक में पकड़ा गया 50 हजार का इनामी आरोपी:फतेहपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के बाद लंबे समय से फरार था
फतेहपुर पुलिस ने हत्या के 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी रोहित को कर्नाटक से गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार था, जिसे विजयपुरा से पकड़ा गया।पुलिस आरोपी को लेकर फ़तेहपुर आयी और जेल की कार्यवाही किया है। एक नागरिक से मिली लोकेशन पर बिन्दकी पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने विजयपुरा के शाही पार्क, जालनगर टीनशेड में छापा मारकर उसे पकड़ा। मामला 18 जून 2025 का है। रामसिंह ने शिकायत की थी कि रोहित ने उनके 70 वर्षीय भाई शिवदयाल का सिर लोहे के दरवाजे पर पटक कर हत्या की थी, जब शिवदयाल ने गाली-गलौज का विरोध किया। घटना के बाद से रोहित फरार था। उस पर पहले 25 हजार का इनाम था, जिसे आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र ने 50 हजार किया। उस पर हत्या, मारपीट समेत कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 28 सितंबर 2026 को विजयपुरा कोर्ट से रोहित का ट्रांजिट रिमांड लिया। उसे फतेहपुर लाकर 30 सितंबर 2026 को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। प्रयागराज एडीजी ने इनाम घोषित किया कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने गुरुवार के दिन सुबह बताया कि आरोपी करीब काफी समय से फरार चल रहा था। जिसको कर्नाटक से गिरफ्तार करने के बाद लाया गया और जेल भेजने की कार्यवाही की गई।इसके ऊपर पहले एसपी ने 25 हजार और बाद में प्रयागराज एडीजी ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)