वाराणसी में नमो घाट के प्लेटफार्म तक पहुंच जलस्तर:84 घाटों का संपर्क टूटा,नाविक बोले- मां गंगा अब शांत हो जाएं मां गंगा

Oct 01, 2026 - 09:56
0
वाराणसी में नमो घाट के प्लेटफार्म तक पहुंच जलस्तर:84 घाटों का संपर्क टूटा,नाविक बोले- मां गंगा अब शांत हो जाएं मां गंगा
वाराणसी में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। गुरुवार सुबह शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि वातावरण में नमी 69 फीसदी बनी हुई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 99 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक बारिश या बादल छाए रहने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सुबह के समय मौसम में हल्की ठंडक बनी रहेगी। बढ़ रहा गंगा का जलस्तर इधर, गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी से घाटों की स्थिति बदलने लगी है। जिन घाटों से पिछले दिनों पानी नीचे चला गया था और वहां सीढ़ियों व प्लेटफार्मों की सफाई शुरू हुई थी, वहां दोबारा पानी पहुंच गया है। नमो घाट के प्लेटफार्म तक गंगा का पानी पहुंच गया है। अस्सी घाट की सीढ़ियों तक भी पानी आ गया है। इसके साथ ही पहले से 84 घाटों का संपर्क टूटा हुआ है। गंगा का पानी बढ़ने से उन घाटों पर परेशानी बढ़ गई है, जहां बाढ़ का पानी उतरने के बाद सफाई कराई गई थी। दोबारा पानी आने के बाद वहां जमा गाद और कचरे की फिर से सफाई करनी पड़ेगी। घाटों पर जगह कम होने से पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। पितृपक्ष में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच सीमित जगह के कारण घाटों पर व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण हो गई हैं। दो महीने से नाव नहीं चली, नाविकों की बढ़ी चिंता गंगा के लगातार बदलते जलस्तर और घाटों की स्थिति का असर नाविकों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा है। नाविकों का कहना है कि पिछले करीब दो महीने से नाव संचालन प्रभावित है। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि वे मां गंगा से प्रार्थना कर रहे हैं कि अब जलस्तर शांत हो और घाटों की स्थिति सामान्य हो, ताकि नावों का संचालन दोबारा शुरू हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User