लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन का कार्यक्रम:पितृपक्ष में सुरों से दी श्रद्धांजलि, दिवंगत सदस्यों को किया याद

Oct 01, 2026 - 09:56
0
लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन का कार्यक्रम:पितृपक्ष में सुरों से दी श्रद्धांजलि, दिवंगत सदस्यों को किया याद
लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन द्वारा दिवंगत सदस्यों की याद में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पितृपक्ष के चौथे दिन आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष प्रतिमा बाजपेयी ने दिवंगत पदाधिकारी शांति सहाय 'नलिनी', सरिता अग्रवाल ने पूर्व मंत्री सचिव मंजुलता तिवारी तथा कनक वर्मा ने पूर्व अध्यक्ष कमला श्रीवास्तव के समाज के प्रति योगदान और सेवा भाव को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिव अमिता शुक्ला के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में सदस्यों ने निर्गुण भजनों के जरिए दिवंगत आत्माओं को याद किया। इस दौरान मधु श्रीवास्तव, मधु तिवारी, देवेश्वरी पवार, अरुणा उपाध्याय, पूजा, इंदू सारस्वत और रेनू दूबे ने 'चली जा रही है उमर धीरे', 'चल उड़ जा रे पंछी' और 'माटी कहे कुम्हार से' जैसे आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मंजू सक्सेना, रेखा अग्रवाल, नीरजा तन्खा, डॉ. ऊषा चौधरी और रीता श्रीवास्तव सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User