कसहाई में 10 बीघे की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:चित्रकूट प्राधिकरण ने नोटिस के बाद भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर की कार्रवाई

Oct 06, 2026 - 19:00
0
कसहाई में 10 बीघे की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:चित्रकूट प्राधिकरण ने नोटिस के बाद भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर की कार्रवाई
चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CSADA) ने मंगलवार को शाम 5:30 में कसहाई गांव में गैरकानूनी प्लाटिंग पर कार्रवाई की। करीब 10 बीघे जमीन पर बिना ले-आउट स्वीकृति के हो रही प्लाटिंग को प्राधिकरण की टीम ने हटा दिया। यह एक्शन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर हुआ। प्राधिकरण के अनुसार, कसहाई निवासी मनोज पुत्र शिवकुमार और विजय शंकर त्रिपाठी पुत्र बद्दी प्रसाद त्रिपाठी बिना अनुमति प्लाटिंग करवा रहे थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया, पर उनका जवाब सही नहीं मिला। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और गैरकानूनी प्लाटिंग हटा दी। जिलाधिकारी ने सचिव को लगातार ऐसी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले ले-आउट और भवन मानचित्र की स्वीकृति जरूर जांच लें, क्योंकि बिना अनुमति निर्माण से भविष्य में पानी भरने जैसी दिक्कतें होती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User