लखनऊ में भाजपा प्रत्याशियों के जुलूस में अचानक गिरा मंच:बाराबंकी जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को लगी चोट, ज्यादा लोगों के चढ़ने से 4 सेकंड में टूटा

Oct 06, 2026 - 19:00
0
लखनऊ में भाजपा प्रत्याशियों के जुलूस में अचानक गिरा मंच:बाराबंकी जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को लगी चोट, ज्यादा लोगों के चढ़ने से 4 सेकंड में टूटा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों के जुलूस के दौरान हादसा हो गया। परिवर्तन चौक पर बाराबंकी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत के लिए बनाया गया मंच अचानक करीब 4 सेकंड में टूटकर गिर गया। हादसे के वक्त मंच पर बाराबंकी भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, जिला पंचायत अध्यक्ष राजधानी रावत, अवधेश श्रीवास्तव, एमएलसी अंगद सिंह, प्रमोद तिवारी और दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता मौजूद थे। मंच गिरने से कुछ नेताओं को हल्की चोटें आईं। स्वागत के लिए बनाया था मंच, ज्यादा लोग चढ़े भाजपा के शिक्षक खंड प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक खंड प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल नामांकन के लिए जुलूस के साथ निकले थे। परिवर्तन चौक पर बाराबंकी के कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों के स्वागत के लिए मंच तैयार किया था।मंच पर ज्यादा लोग चढ़ गए, जिससे वह अचानक टूट गया। कुछ दिन पहले बाराबंकी में भी टूटा था मंच मंच गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने तुरंत मंच पर गिरे नेताओं को बाहर निकाला। हादसे में कुछ नेताओं को हल्की चोटें आई हैं। कुछ दिन पहले बाराबंकी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम के दौरान भी मंच टूटने की घटना सामने आई थी। इसके बाद लखनऊ में नामांकन जुलूस के दौरान मंच टूटने की घटना सामने आई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User