फतेहपुर में डोमिनोज रेस्टोरेंट सीज:मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई, तांबेश्वर नगर में हिंदू संगठनों ने ऑनलाइन नॉनवेज सप्लाई का किया था विरोध
फतेहपुर में नवरात्र के दौरान ऑनलाइन नॉनवेज सप्लाई को लेकर सोमवार शाम तांबेश्वर नगर स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट में विवाद हो गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों की व्यवस्था में निर्धारित मानकों के पालन को लेकर खामियां मिलने की बात सामने आई। इसके बाद अधिकारियों ने रेस्टोरेंट को बंद करा दिया। सोमवार शाम करीब 6 बजे हिंदू नेता धर्मेंद्र जनसेवक के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्र के दौरान मांस और अंडे की दुकानों को बंद रखने के प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद रेस्टोरेंट से ऑनलाइन माध्यम से चिकन और अन्य नॉनवेज खाद्य पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इस पर विरोध जताते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खाद्य सुरक्षा विभाग ने की जांच विवाद की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फूड इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार कुशवाहा को बुलाया गया। जांच के दौरान वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को रखने की व्यवस्था में पर्याप्त अलगाव नहीं होने की बात सामने आई। फूड इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार कुशवाहा के मुताबिक, जांच में वेज और नॉनवेज काउंटर के बीच उचित दूरी या अलग व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था दुरुस्त होने तक रेस्टोरेंट बंद रहेगा। व्यवस्था दुरुस्त होने तक बंद रहेगा रेस्टोरेंट खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद रेस्टोरेंट बंद करा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, संचालक को खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होंगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)