कुआनो नदी में गिरकर अधेड़ की मौत:बस्ती के बानपुर में 2 घंटे बाद मिला शव, परिवार में दो बेटियां और एक बेटा

Oct 01, 2026 - 15:29
0
कुआनो नदी में गिरकर अधेड़ की मौत:बस्ती के बानपुर में 2 घंटे बाद मिला शव, परिवार में दो बेटियां और एक बेटा
बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव के पास गुरुवार को कुआनो नदी में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से नदी में गिर गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उनका शव नदी से बरामद किया गया। बानपुर गांव निवासी बवाली (45) पुत्र भगवती गुरुवार को कुआनो नदी में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ते समय अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह नदी में गिर गए। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की। सुबह 10:35 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी में उनकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोपहर 12:40 बजे रेस्क्यू टीम ने बवाली का शव नदी से बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान में फायर ब्रिगेड के दीपक यादव, मानस सिंह, धनंजय सरोज और वीरेंद्र कुमार शामिल रहे। बवाली के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी दोनों बेटियों की उम्र 20 और 18 वर्ष है। बेटा बेंगलुरु में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घर के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User