कुलपति ने चरक हॉस्टल में छात्रों संग बैठकर भोजन किया:औचक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर जोर दिया

Oct 11, 2026 - 15:29
0
कुलपति ने चरक हॉस्टल में छात्रों संग बैठकर भोजन किया:औचक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर जोर दिया
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने रविवार दोपहर 2:30 बजे चरक छात्रावास का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने मेस की व्यवस्थाएं देखीं और छात्रों के साथ भोजन किया। छात्रों ने खाने की गुणवत्ता और मेस की व्यवस्था पर संतोष जताया। कुलपति ने मेस में बन रहे खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने छात्रावास परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया और छात्रों से स्वच्छ माहौल बनाए रखने को कहा। कुलपति ने कहा कि छात्रावास छात्रों के लिए घर जैसी जगह है। यहां पौष्टिक खाना, साफ-सफाई व बेहतर सुविधाएं जरूरी हैं। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं ठीक रखने और छात्रों की समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कुलपति ने छात्रों से बात कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाने। निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव, मुख्य वार्डेन प्रो. अविनाश पाथर्डीकर और प्रो. रजनीश भास्कर समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User