फर्रुखाबाद में बाइक-साइकिल की टक्कर, 4 लोग गंभीर घायल:बाइक पर 3 युवक सवार थे, 8 से 10 फीट दूर उछलकर गिरे, अस्पताल भर्ती
फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब एक बजे बाइक और साइकिल की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घाटमपुर गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार ब्रह्मानंद उछलकर करीब 8 से 10 फीट दूर जा गिरा। बाइक पर सवार तीन युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी को दो एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। खेत पर जाते समय हुआ हादसा घाटमपुर निवासी ब्रह्मानंद (35) रविवार दोपहर साइकिल से अपने खेत पर जा रहे थे। गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही उनकी साइकिल की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी की ओर घूमने के बाद लौट रहे थे।
बाइक सवार तीन युवक भी गंभीर घायल हादसे में ब्रह्मानंद के अलावा बाइक सवार करीमनगर निवासी मनोज (20), इम्तियाज (22) और आकाश (18) घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जहानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। अस्पताल की इमरजेंसी में चारों का इलाज शुरू किया गया। बताया गया कि एक युवक की हालत गंभीर है। हादसे की जानकारी मिलने पर कादरी गेट थाना पुलिस भी लोहिया अस्पताल पहुंची। घायलों का उपचार जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)