कुलपति ने विभागाध्यक्षों से मांगे नए कोर्स के प्रस्ताव:जौनपुर में 30 सितंबर तक भेजने के निर्देश

Sep 26, 2026 - 16:13
0
कुलपति ने विभागाध्यक्षों से मांगे नए कोर्स के प्रस्ताव:जौनपुर में 30 सितंबर तक भेजने के निर्देश
जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। यह बैठक शनिवार को कुलपति सभागार में हुई। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, छात्रों को रोजगारपरक और कौशल आधारित शिक्षा देने पर चर्चा हुई। कुलपति ने विभागों को नए और रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए 30 सितंबर तक ठोस प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। प्रो. सिंह ने कहा कि कक्षा शिक्षण को छात्रों के लिए रोचक और संवादपरक बनाया जाए। स्मार्ट क्लासरूम का बेहतर इस्तेमाल करने पर भी बात हुई। रैंकिंग से जुड़े प्रयासों को व्यवस्थित छात्रों के कौशल विकास और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी खास ध्यान दिया गया। साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर विशेषज्ञों से कार्यशालाएं कराने की योजना है। खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर की पहचान और एनआईआरएफ रैंकिंग से जुड़े प्रयासों को व्यवस्थित करने पर भी चर्चा हुई। कुलपति ने पाठ्यक्रमों को लगातार अपडेट करने पर बल दिया। बैठक में कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह, डीएसडब्लयू प्रो. प्रमोद यादव प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. मिथिलेश कुमार सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. विनोद गुप्ता, समेत समस्त विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User