बारिश-जलभराव के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला:व्यापारियों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर जांच की मांग की
अमेठी नगर पंचायत में निर्माणाधीन एक करोड़ के नाले में इंजीनियरिंग का अजब नमूना देखने को मिल रहा है। तेज बारिश और घुटने भर पानी के बीच ठेकेदार नाले का निर्माण करा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। अमेठी में इंजीनियरिंग का नायाब नमूना देखने को मिल रहा है। नगर पंचायत अमेठी के सुल्तानपुर रोड पर लगभग एक करोड़ की लागत से बन रहे नाले का निर्माण तेज बारिश और जलभराव के बीच कराया जा रहा है। घुटनों तक भरे पानी में हो रहे निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नाला निर्माण में घटिया सामान का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस्तेमाल की जा रही बालू की गुणवत्ता खराब है, सीमेंट मानक के अनुरूप नहीं है और एस्टीमेट में निर्धारित सरिया की तुलना में मौके पर काफी कम और पुरानी सरिया लगाई जा रही है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने बताया कि इसकी शिकायत पूर्व में डीएम और एसडीएम से की जा चुकी है लेकिन अभी तक जांच नहीं हुई। व्यापारियों का कहना है कि नाले की ऊंचाई और गहराई कई स्थानों पर अलग-अलग है जिससे जल निकासी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर आपत्ति जताने वालों में सुशील जायसवाल, संदीप अग्रहरि, पवन वर्मा, कमल सरोज, रमेश राव, पवन वैश्य, आनंद बरनवाल सहित कई व्यापारी शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नाले के निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराकर एस्टीमेट, एमबी, सामग्री और सरिया की मात्रा का सत्यापन कराया जाए और दोषी पर कार्रवाई की जाए। पूरे मामले पर नगर पंचायत के जेई अमित पाठक ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया है लेकिन अभी तक जवाब नही मिला है।अगर नाला निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है तो उसे गिराकर फिर से निर्माण कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)